नाम | स्रोत | शारीरिक क्रिया का प्रभाव | न्यूनता का प्रभाव तथा रोग |
विटामिन B1या थायमीन (Thiamine) 1 से 2 मिग्रा. प्रतिदिन | अनाजों के अंकुर और ऊपरी छिलके में, खमीर, अण्डा, दूध, गोभी, केला, मूंगफली, मांस आदि | स्नायविक स्थिरता (Nervous stability), कार्बोहाइड्रेट तथा वसा का उपापचय | दुर्बलता, मांसपेशियों में क्षीणता, बेरी-बेरी, हृदय दुर्बलता और स्नायविक कमजोरी। |
विटामिन B2या राइबोफ्लैविन (Riboflavin or G) विटामिन ‘G’ 1 से 6 मिग्रा. प्रतिदिन | पनीर, अण्डा, खमीर, हरी सब्जियां, मांस, दूध, कलेजी आदि। | वृद्धि और स्वास्थ्यवर्धक, उपापचय में महत्वपूर्ण FAD का घटक है। | मुख के कोरों का फट जाना (Cheilosis), क्षीण पाचन शक्ति, त्वचा व आंखों में जलन, सिरदर्द, दिमागी थकावट, कमजोर स्मृति, नासिका द्वार पर पपड़ी जमना आदि। |
विटामिन B3या पैन्टोथेनिक (Pantothenic acid) 1 से 2 मिग्रा. प्रतिदिन | खमीर, कलेजी, अण्डा, विटामिन ‘ए’ का घटक मांस, दूध, मूंगफली, गन्ना, टमाटर आदि। | उपापचय में सह-वृद्धि, बाल सफेद तथा प्रजनन क्षमता कम हो जाना। | त्वचा रोग |
विटामिन B5या निकोटिनिक अम्ल या नियासिन (Nicatinic acid or Niacin) या विटामिन ‘पी-पी’, 1 से 2 मिग्रा. प्रतिदिन | ताजा मांस, कलेजी, मछली, अनाज, दालें तथा खमीर आदि। | उपापचय में सहायक NAD का घटक | त्वचा में जलन या एन्जाम पेलाग्रा (Pellagra), जीभ और त्वचा पर दाने तथा पपड़िया, निम्न पाचन शक्ति, तंत्रिका-तंत्र में दुर्बलता तथा पागलपन। |
विटामिन B6या पाइरीडॉक्सीन (Pyridoxine) 10 मिग्रा. प्रतिदिन | दूध, खमीर, कलेजी, मांस, अनाज आदि। | वृद्धि रुधिराणुओं का निर्माण DNA का संश्लेषण | मन्द बुद्धि, त्वचा रोग, रक्तक्षीणता। |
विटामिन H या बायोटिन (Biotin) 1 से 2 मिग्रा प्रतिदिन | खमीर, गेहूं, अण्डा, मूंगफली, चॉकलेट, सब्जी, फल आदि। | वसीय अम्लों के संश्लेषण तथा ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण | बालों का झड़ना, त्वचा रोग, दुर्बलता |
विटामिन B12या साइनोकोबालामिन (Cynocobalamine) 1 से 2 मिग्रा. प्रतिदिन | मांस, मछली, कलेजी, अण्डा, दूध, पनीर आदि। | अनके उपापचय अभिक्रियाओं में तथा न्युक्लियोप्रोटींस और रुधिराणुओं के निर्माण में महत्वपूर्ण | रक्तक्षीणता (Pernicious Anaemia), मन्द बुद्धि। |
विटामिन C या एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic acid) 50 मिग्रा. प्रतिदिन | सन्तरा, मौसमी, टमाटर, हरी सब्जियां, आलू तथा फल। | प्रतिरक्षा (Immunity), घावों के भरने में सहायक, विकास, कोलेजन वस्तुओं, दांतों के डेन्टीन तथा मसूड़ों को स्वस्थ रखना। | स्कर्वी, मसूड़ों से रक्त बहना, आन्तरिक रक्तस्राव। |