Question

ईथर क्या है?

Answer

ईथर में C—O—C क्रियात्मक समूह होता है, ईथर का सामान्य सूत्र R-O-R’ है। ईथर लगभग 110° के कोण पर होते हैं अर्थात् मुड़ा होता है। ईथर में C—O—C बन्ध कोण लगभग 110° होता है जो सामान्य चतुष्फलक (109° 28′) के निकट है। ईथर का निर्माण विलियमसन्स संश्लेषण द्वारा एवं ऐल्कोहॉल के निर्जलीकरण द्वारा होता है।