Table

भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण तिथियाँ

ईसा पूर्व
6000 मेहरगढ़ और बुर्जहोम में भारत के प्राचीनतम कृषि एवं पशुपालन अवशेष।
5000-4000 बागोर तथा आदमगढ़ के निकट भेड़-बकरी पालन के प्रथम अवशेष।
4000-3000 कृषक एवं पशुपालन सभ्यताएँ।
2350-1750 रेडियो कार्बन तिथि निर्धारण के आधार पर हड़प्पा सभ्यता का समय-विस्तार।
1500 ऋग्वैदिक काल, भारत में आर्यों का आगमन।
1000 उत्तर वैदिक काल, आर्यों का पूर्वी गंगा मैदान में विस्तार।
950 महाभारत युद्ध (NCERT-रामशरण शर्मा के अनुसार 5000 ई.पू. )
850 तेइसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ के जन्म का परंपरागत वर्ष।
600-550 सोलह महाजनपदों का उदय, उपनिषदों की रचना, आर्यों का दक्षिण विस्तार।
540 जैन धर्म के संस्थापक वर्द्धमान महावीर का जन्म।
540-468 जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक वर्द्धमान महावीर का जीवन काल।
563 बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म।
563-483 बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जीवन काल।
516 ईरान के शासक डेरियस प्रथम का भारत पर प्रथम विदेशी आक्रमण।
544-412 हर्यंक वंश बिम्बिसार, अजातशत्रु, उदयिन।
483 प्रथम बौद्ध संगीति, राजगृह में।
412-344 शिशुनाग वंश की स्थापना एवं विस्तार।
383 द्वितीय बौद्ध संगीति, वैशाली में।
344 मगध में नन्द वंश की स्थापना
326 सिकन्दर का भारत पर आक्रमण।
323 सिकन्दर की बेबीलोन में मृत्यु।
323 चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा मौर्य वंश की स्थापना।
305 सेल्युकस का भारत पर आक्रमण।
298 बिन्दुसार शासक बना।
272-268 अशोक तथा उसके भाइयों के बीच उत्तराधिकार युद्ध।
269 अशोक शासक बना।
268-232 अशोक का शासन काल।
261 कलिंग युद्ध
257 उपगुप्त द्वारा अशोक बौद्ध धर्म में दीक्षित।
251 तृतीय बौद्ध संगीति।
232 अशोक की मृत्यु, कुणाल शासक बना।
200 यूनानियों का भारत में आगमन।
185 अंतिम मौर्य शासक वृहद्रथ की हत्या, शुंग वंश की स्थापना।
75 कण्व वंश की स्थापना।
30 सिमुक द्वारा सातवाहन वंश की स्थापना।
58 विक्रम संवत् का प्रारम्भ (उज्जैन के शासक विक्रमादित्य द्वारा), शकों पर विजय के उपलक्ष्य में 58 ई.पू. से एक नया संवत् विक्रम संवत् के नाम से प्रारम्भ हुआ।
22 चोल एवं पाण्डयों का रोम से व्यापारिक सम्बन्ध।
ईसवी वर्ष
14-15 रोमन संत सेंट थॉमस का भारत आगमन।
20-46 गोंडफर्निश के समय में भारत में संत थॉमस का आगमन।
45 कुषाणों का भारत में प्रवेश।
65 चीनी सम्राट का बौद्ध ग्रंथों के लिए भारत में प्रतिनिधि भेजना।
77 प्लिनी की पुस्तक नेचुरल हिस्ट्री।
78 कनिष्क द्वारा शक संवत् का प्रारम्भ जिसे भारत सरकार द्वारा प्रयोग में लाया जाता है।
78-100 कनिष्क का काल।
86-128 गौतमीपुत्र शातकर्णी तथा वशिष्ठीपुत्र पुलुमावी के अधीन सातवाहनों का पुनरुत्थान।
130-150 पश्चिम भारत का महान शक क्षत्रप रुद्रदामन प्रथम।
225 वाकाटक वंश की स्थापना।
226 पर्शिया में सासानियन वंश की स्थापना।
250 सातवाहन साम्राज्य का विघटन।
240-280 गुप्त वंश की स्थापना (श्रीगुप्त शासक)।
280-319 घटोत्कच सिंहासनारुढ़।
319-320 चन्द्रगुप्त प्रथम द्वारा गुप्त वंश की स्थापना।
335-375 समुद्रगुप्त का काल जिसे सैन्य विजयों के कारण उसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहा जाता है।
360 समुद्रगुप्त के दरबाद में श्रीलंका का राजदूत।
375 समुद्रगुप्त की मृत्यु, रामगुप्त शासक।
380-415 चंद्रगुप्त द्वितीय का शासनकाल, गुप्त राज्य का पश्चिम में विस्तार तथा संस्कृत साहित्य का चरमोत्कर्ष।
399-414 फाहियान भारत आया।
415-455 कुमार गुप्त प्रथम का शासनकाल नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना।
455-467 स्कन्दगुप्त का काल, हूणों का प्रथम आक्रमण।
467-540 गुप्त वंश का अवनति काल।
500-532 तोरमाण एवं मिहिरकुल के अधीन उत्तर भारत में हूणों का शासन।
532 यशोवर्धन द्वारा मिहिरकुल की पराजय।
606-647 हर्ष का शासनकाल।
609 पुलकेशिन द्वितीय शासक बना।
629-645 ह्वेनसांग भारत में रहा।
636 सिन्ध पर प्रथम अरब-आक्रमण।
712 मुहम्मद बिन कासिम का भारत पर प्रथम अरब आक्रमण, राजा दाहिर की पराजय।
725 नागभट्ट द्वारा प्रतिहार राज्य की स्थापना।
753-973 दक्कन के राष्ट्रकूट।
760-1142 पूर्वी भारत के पाल।
770-810 महान पाल शासक धर्मपाल का काल, विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना।
783-1036 राजस्थान के वत्सराज द्वारा उत्तर भारत में गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना तथा उनका शासनकाल।
788-820 शंकराचार्य तथा उनका अद्वैतवादी दर्शन।
835-885 गुर्जर-प्रतिहार वंश का काल, अरब के व्यापारी सुलेमान का उसके राज्य में आगमन।
836 मिहिरभोज शासक बना।
850 विजयालय द्वारा पांड्यों को पराजित कर तंजौर पर अधिकार।
851 अरब-यात्री सुलेमान ने भारत वृत्तान्त लिखा।
860 सुमात्रा (इंडोनेशिया) के राजा बलपुत्र द्वारा नालंदा में एक बौद्ध विहार की स्थापना।
871-1173 तंजौर के शाही चोल।
883-1026 पंजाब और काबुल के हिन्दूशाही।
907 चोल शासक परांतक प्रथम का राज्याभिषेक।
915-925 महान राष्ट्रकूट इंद्र तृतीय के दरबार में अरबयात्री अल मसूदी का आगमन।
916-1205 जेजाकभुक्ति के चंदेल, चंदेलो द्वारा खजुराहों में मंदिरों का निर्माण।
950-1195 मध्य भारत में त्रिपुरी के कलचुरि।
973-1238 अन्हिलवाड़ा (काठियावाड़) के सोलंकी (गुजराती चालुक्य)।
977 सुबुक्तगीन का भारत पर आक्रमण।
985-1014 राजराज चोल का शासनकाल, तंजौर के प्रसिद्ध शिव अथवा वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण।
999 बगदाद के खलीफा द्वारा महमूद गजनवी को स्वतंत्र शासक के रुप में मान्यता।
1000 महमूद गजनवी का भारत में काबुल पर प्रथम आक्रमण।
1000-1323 वारंगल के काकतीय, बेतराज-प्रथम (संस्थापक), प्रतापरुद्रदेव (अन्तिम शासक)।
1001 वैहिन्द की लड़ाई तथा जयपाल (हिन्दूशाही शासक) की महमूद गजनवी से पराजय।
1025-1026 महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर की लूट।
1027 महमूद गजनवी का अन्तिम आक्रमण।
1030 महमूद गजनवी की मृत्यु, अलबरुनी का भारत आगमन।
1191 तराइन का प्रथम युद्ध, पृथ्वीराज द्वारा मुहम्मद गोरी पराजित हुआ।
1192 तराइन का द्वितीय युद्ध, मुहम्मद गोरी द्वारा पृथ्वीराज की हार, कुतुबुद्दीन ऐबक भारत का सूबेदार नियुक्त।
1194 चन्दावर का युद्ध, जयचन्द पराजित।
1206 मुहम्मद गोरी की मृत्यु।
1206 कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा दिल्ली सल्तनत की स्थापना, कुतुबमीनार का निर्माण आरम्भ।
1210 कुतुबुद्दीन ऐबक की मृत्यु, आरामशाह को परास्त कर इल्तुतमिश शासक बना।
1221 चंगेज खां का भारत पर आक्रमण।
1236 रजिया सुल्तान गद्दी पर बैठी।
1240 रजिया सुल्तान की हत्या।
1265 गयासुद्दीन बलबन गद्दी पर बैठा।
1279 बंगाल में तुगरिल खाँ का विद्रोह।
1286 गयासुद्दीन बलबन की मृत्यु।
1290 खिलजी वंश की स्थापना जलालुद्दीन खिलजी (संस्थापक)।
1296-1316 अलाउद्दीन खिलजी शासक बना।
1309-1313 मलिक काफूर का दक्कन अभियान।
1315 मलिक काफूर दक्कन से वापसी।
1320 तुगलक वंश की स्थापना।
1325 मुहम्मद बिन तुगलक शासक बना।
1333-1342 इब्नबतूता की भारत यात्रा।
1336 हरिहर एवं बुक्का द्वारा विजयनगर साम्राज्य की स्थापना।
1347 बहमनशाह द्वारा बहमनी राज्य की स्थापना।
1398 तैमूरलंग का भारत पर आक्रमण, दिल्ली पर अधिकार।
1414 दिल्ली में सैय्यद वंश की स्थापना।
1414-1451 दिल्ली में सैय्यद वंश का शासन।
1451 बहलोल लोदी द्वारा लोदी वंश की स्थापना।
1455 संत कबीर का जन्म।
1469 सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानकदेव का पंजाब के तलवंडी में जन्म।
1472 शेरशाह सूरी का जन्म।
1483 जहीरुद्दीन बाबर का फरगना में जन्म।
1509 कृष्णदेव राय शासक बने।
1510 गोवा पर पुर्तगालियों का कब्जा।
1517 इब्राहिम लोदी का राज्याभिषेक।
1519 भारत में बाबर का प्रवेश।
1520 बाबर का भीटा एवं स्यालकोट पर आक्रमण।
1526 पानीपत का प्रथम युद्ध (बाबर व इब्राहिम लोदी के मध्य), इब्राहिम लोदी की पराजय, मुगल साम्राज्य की स्थापना।
1527 खानवा की लड़ाई, बाबर द्वारा राणा सांगा की हार।
1529 घाघरा के युद्ध में बाबर द्वारा अफगानों की पराजय।
1530 बाबर की मृत्यु, हुमायूँ का सिंहासनारोहण।
1539 चौसा के युद्ध में शेरशाह द्वारा हुमायूँ की पराजय।
1540 शेरशाह का दिल्ली पर अधिकार।
1542 हुमायूँ के पुत्र अकबर का जन्म।
1555 हुमायूँ का भारत पर पुनः अधिकार।
1556 पानीपत के द्वितीय युद्ध में अकबर द्वारा हेमू की पराजय, बैरम खाँ के संरक्षण में अकबर शासक बना, पुर्तगालियों द्वारा पहला प्रिंटिंग प्रेस भारत पहुंचा।
1562 अकबर द्वारा दास प्रथा की समाप्ति।
1563 तीर्थ यात्रा कर की समाप्ति।
1564 अकबर द्वारा जजिया कर की समाप्ति।
1565 तालीकोटा या राक्षसी तंगड़ी का युद्ध, विजयनगर साम्राज्य का अंत।
1568 अकबर की चित्तौड़ विजय।
1569 जहाँगीर का जन्म।
1571 अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी का निर्माण।
1572-1573 गुजरात विजय।
1574-76 अकबर द्वारा बिहार-बंगा की विजय।
1576 हल्दीघाटी का युद्ध, अकबर द्वारा महाराणा प्रताप पराजित।
1579 अकबर ने महजरनामा जारी किया।
1582 अकबर द्वारा दीन-ए-इलाही की घोषणा।
1600 ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना।
1602 डच व्यापारिक कम्पनी की स्थापना।
1605 अकबर की मृत्यु, जहाँगीर की राज्यारोहण।
1606 जहाँगीर द्वारा गुरु अर्जुन देव को फाँसी।
1610 पुलीकट में डच फैक्टरी स्थापित।
1611 मूसलीपत्तनम में प्रथम अंग्रेज फैक्टरी स्थापित।
1611 नूरजहाँ एवं जहाँगीर का विवाह।
1615 टामस रो भारत आया।
1622 शाहजहाँ का विद्रोह।
1627 जहाँगीर की मृत्यु।
1628 शाहजहाँ मुगल सम्राट बना।
1631-1653 शाहजहाँ द्वारा ताजमहल का निर्माण।
1636 औरंगजेब को दक्कन का सूबेदार बनाया गया।
1639 अंग्रेजों ने मद्रास में सेंट जॉर्ज किले की नींव रखी।
1646 शिवाजी का तोरण पर अधिकार।
1648 शाहजहाँ द्वारा शाहजहाँनाबाद का निर्माण शुरु।
1656 शिवाजी का जाबली पर अधिकार।
1659 शिवाजी द्वारा अफजल खाँ की हत्या, दारा शिकोह को मृत्युदण्ड।
1658 औरंगजेब सिंहासनारुढ़।
1664 शिवाजी द्वारा सूरत की लूट, फ्रासीसी ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना।
1665 शिवाजी और मुगलों के बीच पुरन्दर की सन्धि।
1666 शाहजहाँ की मृत्यु।
1670 शिवाजी का सूरत पर दूसरा आक्रमण।
1674 शिवाजी का रायगढ़ में राज्याभिषेक, फ्रांसीसियों द्वारा पाण्डिचेरी की स्थापना।
1675 औरंगजेब द्वारा गुरु तेगबहादुर को मृत्युदण्ड।
1675 औरंगजेब ने पुनः जजिया कर लगाया।
1680 शिवाजी की मृत्यु।
1685 अंग्रेज कम्पनी का मुख्यालय सूरत से हटाकर बम्बई स्थानान्तरित।
1689 औरंगजेब द्वारा शंभाजी को मृत्युदण्ड, शाहू बन्दी बनाया गया।
1698 सूतानाटी, कलिकता तथा गोविन्दपुरी की जमींदारी ईस्ट इंडिया कम्पनी को मिली।
1707 औरंगजेब की मृत्यु, शाहू की मुक्ति, बहादुरशाह-प्रथम सम्राट बना।
1708 गुरुगोविन्द सिंह का नांदेड़ में निधन।
1712 बहादुरशाह प्रथम की मृत्यु, जहाँदारशाह शासक बना।
1713 बालाजी विश्वनाथ पेशवा बने।
1715 सिख नेता बन्दाबहादुर को मृत्युदण्ड।
1717 फर्रुखसियर द्वारा ईस्ट इण्डिया कम्पनी को स्वतंत्र व्यापार का फरमान।
1720 बाजीराव प्रथम पेशवा बने, सैय्यद बन्धुओं का अन्त।
1739 नादिरशाह द्वारा दिल्ली पर आक्रमण, कोहिनूर हीरा एवं मयूर सिंहासन उसके कब्जे में।
1740 अलीवर्दी खाँ बंगाल का नवाब बना।
1742 बंगाल पर मराठों का अभियान, डूप्ले फ्रांसीसी बस्ती पाण्डिचेरी का गवर्नर नियुक्त।
1744-48 प्रथम आंग्ल-फ्रांसीसी कर्नाटक युद्ध।
1747 अहमदशाह अब्दाली का भारत पर आक्रमण।
1750-54 दूसरा आंग्ल-फ्रांसीसी कर्नाटक युद्ध।
1751 अर्काट पर अंग्रेजों का अधिकार (क्लाइव द्वारा)।
1756 अलीवर्दी खां की मृत्यु, सिराजुद्दौला बंगाल की गद्दी पर बैठा, ब्लैक होल की घटना।
1757-63 तीसरा आंग्ल-फ्रांसीसी कर्नाटक युद्ध।
1757 प्लासी की लड़ाई में सिराजुद्दौला अंग्रेजों द्वारा पराजित तथा मीर जाफर बंगाल का नवाब बना।
1758 फ्रांसीसियों का फोर्ट-सेंट डेविड पर कब्जा।
1760 मीर कासिम बंगाल का नवाब बना, वान्डीवास के युद्ध में अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसियों की पराजय।
1761 पानीपत का तीसरा युद्ध, अहमदशाह अब्दाली द्वारा मराठों की पराजय।
1763 मीर जाफर पुनः बंगाल का नवाब बना।
1764 बक्सर का युद्ध
1765 बंगाल में अंग्रेजों द्वारा द्वैध शासन की शुरुआत।
1765 क्लाइव की दूसरी गवर्नरी (1765-67 ई०) बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी कम्पनी को मिली।
1767-69 प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध।
1772 वारेन हेस्टिंग्स बंगाल का गवर्नर जनरल बना, कम्पनी द्वारा द्वैध शासन की समाप्ति।
1773 ब्रिटिश संसद द्वारा रेग्यूलेटिंग एक्ट पारित, कम्पनी पर ब्रिटिश संसद का आंशिक नियंत्रण।
1774 रुहेला युद्ध, वारे हेस्टिंग प्रथम गवर्नर जनरल (1774-85 ई.) कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना।
1775-82 प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध।
1777 वीर कुँवर सिंह का जन्म।
1776 पुरन्दर की सन्धि अंग्रेजों एवं मराठा के बीच।
1780-84 द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध।
1784 पिट्स का इण्डिया एक्ट पारित, एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।
1786 लॉर्ड कार्नवालिस गवर्नर जनरल बना।
1790-92 तीसरा आंग्ल-मैसूर युद्ध।
1792 रणजीत सिंह गद्दी पर बैठे।
1793 बंगाल में स्थाई बन्दोबस्त लागू।
1797 श्रीरंगपट्टनम में फ्रांसीसियों द्वारा जैकोबिन क्लब की स्थापना।
1798 लॉर्ड वेलेजली बंगाल का गवर्नर जनरल बना।
1799 चौथा आंग्ल-मैसूर युद्ध, टीपू सुल्तान की मृत्यु।
1801 फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना।
1802 पेशवा के साथ बेसीन की संधि।
1803-1806 द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध।
1803 सुर्जी अर्जुनगांव की सन्धि।
1806 वेल्लोर का सैनिक विद्रोह।
1809 कम्पनी और रणजीत सिंह के बीच अमृतसर की सन्धि।
1813 चार्टर अधिनियम।
1814-16 नेपाल के साथ युद्ध तथा सुगौली की सन्धि।
1817-18 तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध।
1818 भारतीय भाषा (बांग्ला) में प्रथम समाचार पत्र ”समाचार दर्पण” साप्ताहिक प्रकाशित, अष्टी की लड़ाई, कोरेगांव की सुरक्षा, पेशवा बाजीराव द्वारा आत्मसमर्पण।
1818 पेशवा पद की समाप्ति, बाजीराव द्वितीय को अंग्रेजों के पेंशनर के रुप में बिठूर में भेज दिया गया।
1820-22 सर थॉमस मुनरो मद्रास के गवर्नर।
1821 पूना में संस्कृत कॉलेज की स्थापना।
1823 मिस्टर एडम्स की कार्यवाहक गवर्नर जनरल के रुप में नियुक्ति, लॉर्ड एमहर्स्ट गवर्नर जनरल।
1824 बैरकपुर में सैनिक विद्रोह।
1824-26 प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध।
1826 यान्डूब की सन्धि।
1828 विलियम बेंटिक बंगाल के गवर्नर जनरल बने।
1828 राजा राममोहन राय द्वारा ब्रह्म समाज की स्थापना।
1829 विलियम बेंटिक द्वारा सती प्रथा को गैरकानूनी घोषित किया गया।
1830 ठगी प्रथा को समाप्त कर दिया गया।
1831 राजा राममोहन राय इंग्लैण्ड गये।
1833 भारतीय विधि आयोग गठित, बंगाल का गवर्नर जनरल भारत का गवर्नर जनरल कहलाने लगा, कम्पनी का व्यापारिक अधिकार समाप्त, राजा राममोहन राय की ब्रिस्टल में मृत्यु।
1835 चार्ल्स मेटकॉफ द्वारा समाचार पत्रों पर से प्रतिबंध की समाप्ति, अंग्रेजी सरकारी भाषा बनी, कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई।
1838 कम्पनी, रणजीत सिंह तथा शाहशुजा के बीच त्रिदलीय सन्धि।
1839 रणजीत सिंह की मृत्यु।
1839-42 प्रथम अफगान युद्ध।
1841 कलकत्ता में ”देश हितैषिणी सभा” की स्थापना।
1843 सिंध पर अंग्रेजों का अधिकार, दास प्रथा पर प्रतिबन्ध।
1845-46 प्रथम आंग्ल (Anglo)-सिख युद्ध (अंग्रेजी कंपनी तथा सिख राजा के बीच)
1847 रुड़की में प्रथम इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित।
1848 लॉर्ड डलहौजी गवर्नर जनरल बना, गोद लेने की प्रथा पर प्रतिबन्ध।
1848-49 द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध।
1851 कलकत्ता में ब्रिटिश इण्डियन एसोसिएशन की स्थापना।
1852 द्वितीय आंग्ल-बर्मा युद्ध।
1853 बम्बई से थाणे त‍क पहली रेलवे लाइन का उद्घाटन, कलकत्ता से आगरा तक पहली टेलीग्राफ लाइन, पहली बार आई.सी.एस. परीक्षा प्रारम्भ।
1855-56 संथाल विद्रोह, कलकत्ता में अंजुमन-ए-इस्लामी की स्थापना।
1856 हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित, अवध को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाया गया।
1857 कलकत्ता, बम्बई तथा मद्रास विश्वविद्यालय की स्थापना, भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का विद्रोह।
1858 भारत का शासन कम्पनी से ब्रिटिश सरकार ने अपने हाथों में लिया।
1858 1 नवम्बर, 1858 ई. को प्रथम वायसराय लॉर्ड कैनिंग ने इलाहाबाद में एक दरबार का आयोजन किया, जिसमें वायसराय ने महारानी विक्टोरिया द्वारा भारतीय शासन चलाने की विधिवत् घोषणा की तथा विक्टोरिया की ओर से एक घोषणा पत्र पढ़कर सुनाया, जिसे भारतीय स्वतंत्रता का ‘मैग्नाकार्टा’ कहा जाता है।
1859 बंगाल में नील विद्रोह।
1859 कागज का नोट जारी, गोद प्रथा की समाप्ति।
1860 बजट की व्यवस्था शुरु।
1861 भारतीय परिषद् अधिनियम पारित।
1861 भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम-1861 के अंतर्गत कलकत्ता, बम्बई, मद्रास में एक-एक न्यायालय की स्थापना की गयी।
1862 भारतीय दण्ड संहिता लागू, उच्च न्यायालय की स्थापना।
1863 कलकत्ता में मोहम्मडन एसोसिएशन की स्थापना, पटना कॉलेज की स्थापना।
1866 इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना।
1872 प्रथम जनगणना प्रारम्भ।
1872 लॉर्ड मेयो की हत्या।
1874 बिहार में अकाल।
1875 सैय्यद अहमद खाँ द्वारा अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएन्टल कॉलेज की स्थापना, प्रिंस ऑफ वेल्स की प्रथम भारत यात्रा, आर्य समाज की स्थापना।
1876 लॉर्ड लिटन का दिल्ली दरबार, महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी घोषित।
1878 लिटन का वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित।
1878-80 द्वितीय आंग्ल-अफगान युद्ध।
1878 अकाल आयोग की स्थापना।
1881 प्रथम फैक्टरी अधिनियम बना।
1882 वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट निरस्त, स्कूल शिक्षा के लिए हंटर आयोग नियुक्त।
1883 इलबर्ट बिल का विवाद।
1885 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बम्बई में स्थापना।
1888 कर्नल बेक द्वारा ‘यूनाईटेड इण्डियन पैट्रियॉटिक एसोसिएशन’ की स्थापना।
1889 प्रिंस ऑफ वेल्स की दूसरी भारत यात्रा।
1891 दूसरा फैक्टरी अधिनियम पारित।
1892 ब्रिटिश संसद द्वारा भारतीय परिषद् अधिनियम पारित।
1893 एनी बेसेन्ट का भारत आगमन।
1895 बाल गंगाधर तिलक ने शिवाजी उत्सव मनाया।
1897 भारतीय शिक्षा सेवा का गठन, तिलक को 18 माह की कैद।
1899-1905 लॉर्ड कर्जन-वायसराय।
1904 भारतीय विश्वविद्यालय एक्ट पारित, पुरातत्व विभाग का गठन।
1905 बंगाल का विभाजन।
1806 मुस्लिम लीग की स्थापना।
1908 खुदीराम बोस को फाँसी, तिलक पर राजद्रोह केस तथा तिलक को 6 वर्ष का कारावास।
1908 गाँधी जी को सत्याग्रह करने के लिए सबसे पहले जेल हुई।
1909 मॉर्ले मिण्टो सुधार, गाँधी जी ने ‘हिन्द स्वराज’ पुस्तक लिखी, भारतीय परिषद् अधिनियम पारित।
1911 बंगाल विभाजन रद्द, राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित।
1912 दिल्ली राजधानी बनायी गयी, लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंका गया।
1913 सैन फ्रांसिस्को में गदर पार्टी का गठन, रवीन्द्रनाथ टैगोर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।
1914 तिलक माण्डले जेल से रिहा।
1915 गाँधी जी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे, एनीबेसेण्ट ने मद्रास में होमरुल लीग का गठन।
1916 होमरुल लीग का गठन, क्रांग्रेस-मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ-समझौता।
1917 मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार, गाँधी जी द्वारा चम्पारण सत्याग्रह प्रारम्भ, एनी बेसेन्ट बन्दी।
1919 जलियांवाला बाग नरसंहार, रौलेट एक्ट पारित, रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा सर की उपाधि वापस, मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम पारित।
1920 असहयोग तथा खिलाफत आन्दोलन प्रारम्भ, गाँधी ने कैसर-ए-हिन्द की उपाधि लौटाई, अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन की स्थापना।
1922 चौरी-चौरा काण्ड
1923 स्वराज पार्टी की स्थापना।
1923 मदन मोहन मालवीय द्वारा इण्डियन पार्टी का गठन।
1924 कानपुर षड्यंत्र केस, गाँधी जी बेलगांव कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष।
1925 अखिल भारतीय दलित वर्ग एसोसिएशन की स्थापना, कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
1926 ट्रेड यूनियन एक्ट पारित।
1927 साइमन कमीशन की नियुक्ति।
1927 अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की स्थापना।
1928 हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक पार्टी की स्थापना, नेहरु रिपोर्ट, साइमन कमीशन भारत आया, लाला लाजपतराय की मृत्यु।
1929 लाहौर कांग्रेस अधिवेशन में नेहरु द्वारा पूर्ण-स्वराज का प्रस्ताव पारित, शारदा एक्ट पारित।
1930 सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ, 26 जनवरी को स्वाधीनता दिवस के रुप में मनाने का आह्वान, लंदन में प्रथम गोलमेज सम्मेलन।
1931 गाँधी-इर्विन पैक्ट, द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में गाँधी जी की भागीदारी, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी।
1932 साम्प्रदायिक अधिनिर्णय की घोषणा, पूना समझौता तथा देहरादून में राष्ट्रीय सेना अकादमी की स्थापना।
1933 प्रस्तावित सुधारों पर श्वेतपत्र जारी, संयुक्त चयन समिति का गठन।
1934 कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की पटना में स्थापना, सविनय अवज्ञा आन्दोलन वापस, बिहार में भूकम्प, फैक्टरीज एक्ट लागू, रॉयल इंडियन नेवी की स्थापना।
1935 भारत सरकार अधिनियम-1935 पारित, संघीय न्यायालय की स्थापना, प्रान्तीय स्वशासन की शुरुआत।
1936 सम्राट जॉर्ज V की मृत्यु, एडवर्ड VIII का राज्यारोहण।
1937 नए चुनाव तथा नवीन प्रान्तीय सरकारें।
1938 सुभाष चन्द्र बोस कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए।
1939 द्वितीय विश्व युद्ध आरम्भ, सुभाष चन्द्र बोस दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष युने गये तथा बाद में त्यागपत्र दे दिया।
1940 जिन्ना द्वारा मुस्लिमों के लिये पृथक देश की मांग, गाँधी जी का व्यक्तिगत सत्याग्रह, विनोबा भावे पहले सत्याग्रही बने।
1941 सुभाष चन्द्र बोस कलकत्ता से भागकर जर्मनी पहुंचे।
1942 ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ प्रस्ताव पारित।
1943 सुभाष चन्द्र बोस द्वारा स्वतंत्र भारत की सरकार का गठन तथा भारतीय राष्ट्रीय सेना बनायी।
1944 असम पर जापानी आक्रमण, आजाद हिन्द फौज मणिपुर के नजदीक पहुंची।
1945 आजाद हिन्द फौज पर मुकदमा, लॉर्ड वेवेल की घोषणा।
1946 कैबिनेट मिशन भारत आया, अंतरिम सरकार का गठन, संविधान सभा की प्रथम बैठक, 16 अगस्त को मुस्लिम लीग द्वारा ‘सीधी कार्यवाही दिवस’ मनाया गया, 2 सितम्बर को अंतरिम सरकार गठित, नोआखाली एवं टिपरा में 14 अक्टूबर को सांप्रदायिक दंगे, 25 अक्टूबर को बिहार में दंगे, 26 अक्टूबर को मुस्लिम लीग का अंतरिम सरकार में विलय, 9 दिसम्बर को संविधान सभा का प्रथम सत्र।
1947 ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली द्वारा जून 1948 तक भारत छोड़ने का निर्णय, लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा 15 अगस्त, 1947 को सत्ता हस्तान्तरित किया जाना, भारत-पाक विभाजन प्रस्ताव पारित, जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने।
1948 महात्मा गाँधी की दिल्ली में हत्या, जिन्ना की मृत्यु, भारतीय सेना द्वारा हैदराबाद की मुक्ति।
1950 भारतीय संविधान लागू हुआ, राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रपति चुने गए।
1951 प्रथम पंचवर्षीय योजना की शुरुआत।
1952 प्रथम आम चुनाव सम्पन्न।
1954 चीन और भारत में पंचशील समझौता।
1955 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आवड़ी (चेन्नई) अधिवेशन में समाजवादी समाज का लक्ष्य स्वीकार।
1956 जीवन बीमा का राष्ट्रीयकरण।
1957 दूसरे आम चुनाव।
1958 माप और तौल की मीट्रिक प्रणाली का प्रारम्भ।
1959 भारत में दूरदर्शन की शुरुआत।
1960 महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों का बनाना।
1961 गोवा स्वतंत्र हुआ।
1962 भारत पर चीन का आक्रमण।
1963 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की मृत्यु।
1964 पं. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु।
1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध।
1966 ताशकन्द समझौता, प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु।