Notes

जिंक d-ब्लॉक के प्रथम श्रेणी का तत्व है जिसका प्रतीक Zn है …

जिंक d-ब्लॉक के प्रथम श्रेणी का तत्व है जिसका प्रतीक Zn है। जिंक एक महत्वपूर्ण खनिज है जिसकी आवश्यकता शरीर को अल्प मात्रा में ही होती है परन्तु यह कई एन्जाइमों के आवश्यक होता है। जिंक शरीर में DNA के निर्माण, कोशिकाओं के विकास, प्रोटीन के निर्माण, क्षतिग्रस्त ऊतक की मरम्मत करने में मुख्य भुमिका निभाता है। जिंक तत्व का परमाणु क्रमांक 30 एवं परमाणु भार 65.38 g/mol होता है। जिंक तत्व का गलनांक 419.527°C एवं क्वथनांक 907°C होता है। जिंक तत्व का घनत्व 7.134 g cm-3 होता है। जिंक तत्व की ऑक्सीकरण अवस्था +2 एवं बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3d10, 4s2 होता है।