Question

वर्णान्धता क्या है?

Answer

वर्णान्धता नेत्रों में होने वाला एक रोग है जिससे ग्रस्त व्यक्ति नेत्रों द्वारा रंग में बोध या रंगों के पृथक् नहीं कर पाता है। वर्णन्धता एक आनुवंशिक रोग है एवं सामान्य रूप से इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति लाल व हरे रंग में अन्तर नहीं कर पाते। इसका जीन X-गुणसूत्र पर उपस्थित होता है और अप्रभावी होता है।
उदाहरण – जब एक वर्णान्ध स्त्री का विवाह एक सामान्य पुरूष से करा दिया जाता है तो इनसे उत्पन्न संतानों में पुत्रों में वर्णान्धता के गुण होगें, जबकि पुत्रियाँ वाहक (सामान्य) होगी।