Question

यूरेनस क्या है?

Answer

यूरेनस वह पहला ग्रह है जिसकी खोज दूरदर्शक द्वारा की गई। इस ग्रह की खोज सन् 1781 ई. में, विलियम हर्शल ने की थी। दूरदर्शक से देखने पर यूरेनस एक डिस्क की तरह दिखाई पड़ता है। यूरेनस के वायुमंडल में हाइड्रोजन एवम् मेथेन गैसें पाई गई हैं। इसकी दूरी, शनि की दूरी का लगभग दोगुनी है। अभी तक यूरेनस के 21 उपग्रह खोजे जा चुके हैं।