Notes

यूरेनियम चाँदी जैसे सफेद रंग का धातवीय रासायनिक तत्व है …

यूरेनियम चाँदी जैसे सफेद रंग का धातवीय रासायनिक तत्व है जो आवर्त सारणी के एक्टीनाइड श्रेणी का है तथा परमाणु क्रमांक 92 है। इसका रासायनिक सूचक U एवं इसकी खोज मार्टिन हेनरिक क्लेप्रोथ (Martin Heinrich Klaproth) ने 1789 ईसवी में की थी। यूरेनियम तत्व का गलनांक 1,332°C एवं क्वथनांक 4,131°C होता है। यूरेनियम तत्व का परमाणु भार 238.02891 g/mol होता है।