Notes

उपकलीय ऊतक के कार्य …

उपकलीय ऊतक के कार्य –
(1) उपकलीय ऊतक शरीर की सभी आंतरिक और बाहरी सतहों पर आवरण का निर्माण करता है।
(2) उपकलीय ऊतक शरीर के गुहाओं और खोखले अंगों को रेखाबद्ध करता है।
(3) उपकलीय ऊतक श्वसन, पाचन, प्रजनन और उत्सर्जन पथ के अस्तर का निर्माण करता है।
(4) उपकलीय ऊतक स्त्रावण में भी सहायता प्रदान करता है।
(5) उपकलीय ऊतक का कार्य आन्तरिक ऊतकों को सुरक्षा प्रदान करना है।