Question

टाइटेनियम क्या है?

Answer

टाइटेनियम d-ब्लॉक के प्रथम श्रेणी का तत्व है जिसका प्रतीक Ti है। टाइटेनियम तत्व का परमाणु क्रमांक 22 एवं परमाणु भार 47.867 g/mol होता है। टाइटेनियम तत्व की खोज विलियम ग्रेगर (William Gregor) ने 1791 ईसवी में की थी। टाइटेनियम तत्व का गलनांक 1,668°C एवं क्वथनांक 3,287°C होता है। टाइटेनियम तत्व का घनत्व 4.506 g cm-3 होता है। टाइटेनियम तत्व की ऑक्सीकरण अवस्था +2, +3, +4 एवं बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3d2, 4s2 होता है। टाइटेनियम तत्व d-कक्षक में अयुग्मित इलेक्ट्रॉन की उपस्थिति के कारण रंगीन आयन बनाते है।

Related Topicसंबंधित विषय