Notes

स्कैंडियम d-ब्लॉक के प्रथम श्रेणी का तत्व है जिसका प्रतीक Sc है …

स्कैंडियम d-ब्लॉक के प्रथम श्रेणी का तत्व है जिसका प्रतीक Sc है। स्कैंडियम तत्व का परमाणु क्रमांक 21 एवं परमाणु भार 44.955912 g/mol होता है। स्कैंडियम तत्व की खोज पर थियोडोर क्लेव एवं लार्स फ्रैडरिक नीलसन (Per Teodor Cleve and Lars Fredrik Nilson) ने 1879 ईसवी में की थी। स्कैंडियम तत्व का गलनांक 1541°C एवं क्वथनांक 2836°C होता है। स्कैंडियम तत्व का घनत्व 2.985 g cm-3 एवं वान्डर वाल्स रेडियस 230 pm होता है। स्कैंडियम तत्व की ऑक्सीकरण अवस्था +2, +3 एवं बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3d1, 4s2 होता है। स्कैंडियम एक दुर्लभ तत्व है। स्कैंडियम तत्व d-कक्षक में अयुग्मित इलेक्ट्रॉन की उपस्थिति के कारण रंगीन आयन बनाते है।