Question

सरिसका राष्ट्रीय उद्यान क्या है?

Answer

सरिसका राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के अलवर में उपस्थित भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यानों में से एक राष्ट्रीय उद्यान है। सरिसका राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वन्य जीवों के संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग के लिए की गई है। सरिसका राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य जन्तु बाघ, तेंदुआ, नीलगाय, चिंकारा सांभर, चार सीगों वाला हिरण (चौसिंगा), लकड़ग्घा, वन्य शूकर एवं लंगूर आदि है। सरिसका राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 195 वर्ग किमी है।