Question

सफेद रूधिर कोशिका क्या है?

Answer

सफेद रूधिर कोशिका - (1) सफेद रूधिर कोशिकाओं को ल्यूकोसाइट्स भी कहा जाता है। (2) रक्त में उपस्थित सफेद रूधिर कोशिकाएँ लाल रूधिर कोशिकाओं से आकार में बड़ी होती है। (3) सफेद रूधिर कोशिका रक्त में लाल रूधिर कोशिकाओं से कम मात्रा में उपस्थित होती है। (4) रूधिर कैंसर नामक रोग में रक्त में उपस्थित सफेद रूधिर कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है। (5) सफेद रूधिर कोशिकाएँ शरीर में रक्षक की भाँति कार्य करती है। (6) सफेद रूधिर कोशिकाएँ दो प्रकार की होती है। (7) सफेद रूधिर कोशिकाएँ शरीर को वातावरण में उपस्थित जीवाणु एवं विषाणुओं से होने वाले संक्रामक रोग से सुरक्षित रखती है। (8) सफेद रूधिर कोशिकाओं में केन्द्रक उपस्थित होते है जो इसे लाल रूधिर कणिकाओं एवं रूधिर प्लेटलेट्स से अलग करती है।
Related Topicसंबंधित विषय