Question

रोडोफाइसी क्या है?

Answer

रोडोफाइसी को लाल शैवाल के रूप में भी जाना जाता है। रोडोफाइसी का मुख्य वर्णक r-फाइकोइरिथ्रिन तथा r-फाइकोसायनिन होता है। रोडोफाइसी में इकत्रित भोजन फ्लोरीडियन स्टार्च के रूप में होता है। रोडोफाइसी की जनन कोशिकाएँ अचल होती है। रोडोफाइसी में उपस्थित पर्णहरिम-b के स्थान पर पर्णहरिम-d उपस्थित होता है। उदाहरण - पॉलीसाइफोनिया, बाट्रेकोस्पर्मम।