Notes

प्रोस्टाग्लैन्डिन एक स्थानीय हॉर्मोन है जिसके खोज सबसे पहले मनुष्य के वीर्य में हुई थी …

प्रोस्टाग्लैन्डिन एक स्थानीय हॉर्मोन है जिसके खोज सबसे पहले मनुष्य के वीर्य में हुई थी। कुछ समय पश्चात् यह ज्ञात किया गया कि प्रोस्टाग्लैन्डिन का संश्लेषण नर मनुष्यों में उपस्थित प्रोस्टेट ग्रन्थि, शुक्राशय, मस्तिष्क एवं वृक्क आदि में होता है। “प्रोस्टाग्लैन्डिन” शब्द 1935 ईसवी में “वान यूलर” ने प्रतिपादित किया था। नर मनुष्यों के वीर्य में पाया जाने वाला प्रोस्टाग्लैन्डिन हॉर्मोन मादा जनन तन्त्र में पहुँचने के बाद गर्भाशय तथा फैलोपियन नलिकाओं की भित्ती का संकुचन करते है।