Table
प्रमुख प्रदूषणकारी तत्वों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव
प्रदूषणकारी तत्व | स्वास्थ्य पर अल्पकालिक प्रभाव | दीर्घकालिक प्रभाव |
---|---|---|
कार्बन मोनो ऑक्साइड | शरीर के तंतुओं तक ऑक्सीजन ले जाने की रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन की क्षमता घट जाती है | केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव, स्नायु दुर्बलता, दृष्टि-शक्ति क्षीण होना, फुफ्फुस के कार्य में परिवर्तन |
नाइट्रोजन के ऑक्साइड | दर्द एवं खांसी | श्वास संबंधी रोग, फुफ्फुस के दीवार की कोशिकाओं में परिवर्तन |
सल्फर डाइ ऑक्साइड | दमा का आक्रमण | फुफ्फुस की कार्यक्षमता घट जाती है |
धूल कण | कई रोगों से घिरने का खतरा | विषाक्ता और कैंसर |
हाइड्रोकार्बन | दर्द, खांसी और आँखों में जलन | विभिन्न प्रकार के रोग |
शीशा | शरीर पर जटिल प्रतिकूल प्रतिक्रिया | लीवर और किडनी को क्षति, बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव, प्रजनन क्षमता की हानि, गर्भस्थ शिशु को क्षति |