Question

प्लूटोनियम क्या है?

Answer

प्लूटोनियम – तीसरे वर्ग का ऐक्टिनाइड रेडियोएक्टिव धात्विक तत्व, परमाणु क्रमांक – 94, संकेत Pu/Pu239 समस्थानिक। इसका उपयोग नाभिकीय रियेक्टर ईंधन और नाभिकीय शस्त्रों के लिए किया जाता है। प्लूटोनियम तत्व की खोज जोसेफ डब्ल्यू कैनेडी, ग्लेन टी सीबर्ग, एडविन मैकमिलन एवं आर्थर वाल (Joseph W. Kennedy, Glenn T. Seaborg, Edwin McMillan, Arthur Wahl) ने 14 दिसम्बर 1940 ईसवी में की थी। प्लूटोनियम तत्व का गलनांक 639.4°C एवं क्वथनांक 3,232°C होता है।