Question

फिनॉल क्या है?

Answer

फिनॉल को कार्बोलिक अम्ल भी कहा जाता है। फिनॉल रंगहीन ठोस या द्रव है। फिनॉल का रासायनिक सूत्र C6H5OH है। फिनॉल का गलनांक 42°C एवं क्वथनांक 182°C है। फिनॉल यौगिकों में बेन्जीन नाभिक से हाइड्रॉक्सील समूह (—OH) जुड़ा होता है। फिनॉल का अणु भार 94.11 g/mol एवं घनत्व 1.07 g cm-3 होता है।