Question

लाल रूधिर कोशिका (RBCs) क्या है?

Answer

लाल रूधिर कोशिका (RBCs) - (1) लाल रूधिर कोशिकाएँ प्राणियों के शरीर में उपस्थित रक्त की प्रमुख कणिका है। (2) यह प्राणियों में उपस्थित रक्त का 40% भाग होता है। (3) लाल रूधिर कोशिकाओं के निर्माण का कार्य अस्थि मज्जे में होता है एवं इनमें हिमोग्लोबीन नामक प्रोटीन उपस्थित होता है। (4) महिलाओं में लाल रूधिर कोशिकाओं की मात्रा पुरूषों से कम मात्रा में उपस्थित होती है। (5) कशेरूकीय प्राणियों में लाल रूधिर कोशिकाएँ श्वसन अंगों से ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न अंगों की कोशिकाओं तक पहुँचाने का कार्य करती है। (6) लाल रूधिर कोशिकाओं का जीवन काल 20 से 120 दिन तक का होता है। (7) प्लीहा को लाल रूधिर कोशिकाओं का कब्रिस्तान कहा जाता है।
Related Topicसंबंधित विषय