Question

क्रैब्स चक्र क्या है?

Answer

क्रैब्स चक्र –
(1) क्रैब्स चक्र को सिट्रिक एसिड चक्र या ट्राइकारबॉक्सिलिक एसिड चक्र भी कहा जाता है।
(2) क्रैब्स चक्र की खोज 1937 ईसवी में हैन्स क्रैब्स ने की थी।
(3) क्रैब्स चक्र रासायनिक प्रतिक्रियाओं की एक श्रृंखला है जो यूकेरियोटिक कोशिकाओं के माइटोकॉन्ड्रिया और प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं के साइटोप्लाज्म में पूर्ण होती है।
(4) यह ग्लूकोज और अन्य कार्बोहाइड्रेट के ऑक्सी श्वसन के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है।
(5) क्रैब्स चक्र न केवल एटीपी के उत्पादन के लिए बल्कि अमीनो एसिड, न्यूक्लियोटाइड्स और लिपिड सहित कई महत्वपूर्ण जैव अणुओं के संश्लेषण के लिए भी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
(6) क्रैब्स चक्र के द्वारा कोशिकाएं ग्लूकोज और अन्य अणुओं को एटीपी में परिवर्तित करती है।
(7) दो बार क्रैब्स चक्र की क्रिया होने पर कुल 24 एटीपी ऊर्जा का लाभ होता है।