Question

कवक क्या है?

Answer

कवक –
(1) कवक एक प्रकार का जीव है जो सड़ें, गले मृत कार्बनिक पदार्थों से अपना भोजन प्राप्त करता है।
(2) कवक जीव यूकैरियोटिक थैलोफाइट है।
(3) कवक सर्वव्यापी हैं, कवक अपना भोजन प्राप्त करने के लिए दुसरे जीव पर आश्रित होते हैं एवं कवक अपना भोजन मरे हुए जीव-जन्तु एवं कार्बनिक पदार्थों के रूप में प्राप्त करता हैं।
(4) कवकों के थैलस का निर्माण शाखित एवं तन्तुमय कवकतन्तुओं द्वारा होता है। कवकतन्तु मिलकर कवकजाल का निर्माण करते हैं।