Question

जीवाणु क्या है?

Answer

जीवाणु अतिसूक्ष्म सरल, एक कोशिकीय, सर्वव्यापी, प्रोकैरियोटिक जीव है। जीवाणु पृथ्वी में स्थित हर स्थान में पाये जाते हैं। 1 मिलीलीटर पानी में 10 लाख जीवाणु पाये जाते हैं। य़ह जीव-जन्तु एवं पादपों के शरीर के अन्दर भी पाये जाते हैं। कुछ जीवाणु मनुष्य एवं जीव-जन्तुओं में रोग के कारण होते हैं।