Question

क्रिप्टोजोइक महाकल्प क्या है?

Answer

क्रिप्टोजोइक महाकल्प –
(1) क्रिप्टोजोइक महाकल्प को प्रीकैम्ब्रियन काल के रूप में भी जाना जाता है। क्रिप्टोजोइक महाकल्प आर्किओजोइक महाकल्प (Archaeozoic era) तथा प्रोटीरोजोइक महाकल्प (Proterozoic era) का सम्मिश्रण है।
(2) क्रिप्टोजोइक महाकल्प पृथ्वी के कुल काल का 87% (लगभग) है।
(3) क्रिप्टोजोइक महाकल्प की विशेषता यह है कि इसी काल में पृथ्वी पर प्रथम चट्टानों की उपस्थिति हुई।
(4) क्रिप्टोजोइक महाकल्प 46000 लाख वर्ष पूर्व आरम्भ हुआ और प्रीकैम्ब्रियन काल में सौर मण्डल और पृथ्वी की उत्पत्ति हुई।
(5) प्रथम जीवित कोशिका (प्रोकैरियोट्स) की उत्पत्ति क्रिप्टोजोइक महाकल्प में हुई।