Notes

क्रोमियम d-ब्लॉक के प्रथम श्रेणी का तत्व है जिसका प्रतीक Cr है …

क्रोमियम d-ब्लॉक के प्रथम श्रेणी का तत्व है जिसका प्रतीक Cr है। क्रोमियम तत्व का परमाणु क्रमांक 24 एवं परमाणु भार 51.9961 g/mol होता है। क्रोमियम तत्व की खोज 1,797 ईसवी में हुई थी। क्रोमियम तत्व का गलनांक 1,907°C एवं क्वथनांक 2,671°C होता है। क्रोमियम तत्व का घनत्व 7.15 g cm-3 होता है। क्रोमियम तत्व की ऑक्सीकरण अवस्था +2, +3, +4, +5, +6 एवं बाह्यतम इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 3d5, 4s1 होता है। क्रोमियम तत्व d-कक्षक में अयुग्मित इलेक्ट्रॉन की उपस्थिति के कारण रंगीन आयन बनाते है।