स्तूप

अमरावती एवं नागार्जुनकोंडा के स्तूपों का निर्माण सातवाहनों ने कराया था।

अशोक द्वारा निर्माण कराये गये साँची का स्तूप विदिशा (मध्यप्रदेश) में स्थित है।

कला की मथुरा शैली में अनेक स्तूपों, विहारों तथा मूर्तियों का निर्माण किया गया है।

गौतम बुद्ध के जीवन में मृत्यु का प्रतीक बौद्ध धर्म में स्तूप है।

बुद्ध के अवशेषों पर कनिष्क ने पेशावर में एक स्तूप एवं मठ का निर्माण कराया था।

बौद्ध परंपरा अशोक को 84 हजार स्तूपों के निर्माण का श्रेय प्रदान करती है।

Subjects

Tags