Question

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान क्या है?

Answer

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश में उपस्थित भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यानों में से एक राष्ट्रीय उद्यान है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वन्य जीवों के संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग के लिए की गई है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य जन्तु बाघ, तेंदुआ, वन्य शूकर, वन्य कुत्ता, गौर, बारहसिंगा, सांभर, चीतल, कृष्ण मृग, नीलगाय, भौंकने वाले तथा मूषक हिरण आदि है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 340 वर्ग किमी है।