Question

ग्लिसरॉल-फॉस्फेट शटल क्या है?

Answer

ग्लिसरॉल-फॉस्फेट शटल (Glycerol Phosphate Shuttle) – कोशिकाद्रव्य में NAD·2H डाइहाइड्रॉक्सी एसीटोन फॉस्फेट (DHAP) से क्रिया करता है एवं ग्लिसरॉल फॉस्फेट तथा NAD+ का निर्माण करता हैं। ग्लिसरॉल फॉस्फेट डीहाइड्रोजीनेस एन्जाइम की मदद से NAD+ से क्रिया करता है और FADH2 व DHAP बनाता है। DHAP वापस कोशिकाद्रव्य में चला जाता है, इस प्रकार ग्लाइकोलाइसिस से प्राप्त NAD·2H के 2 अणुओं 4 ATP अणुओं का संश्लेषण होता है। ग्लिसरॉल-फॉस्फेट शटल की कार्य करने की क्षमता कम होती है।

Related Topicसंबंधित विषय